Menu Close

बोको हराम ने ली इस्लामिक स्टेट का साथ निभाने की शपथ

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

नाइजीरिया : नाइजीरिया के कुख्यात आतंकी संगठन बोको हराम ने आईएसआईएस का साथ निभाने की शपथ ली है। बोको हराम ने यह संदेश एक ऑडियो टेप में अरबी भाषा (इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ) आया है। आईएस इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है जो इराक, सीरिया और लीबिया समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों में फैला हुआ है।

SITE इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग सर्विस के मुताबिक, बोको हराम के लीडर अबू बकर शेकू ने शनिवार को ट्विटर पर ऑडियो के जरिए यह संदेश जारी किया है। इस ऑडियो संदेश में कहा गया है,’हम मुस्लिमों के खलीफा (आईएस के नेता) के लिए अपनी वफादारी का ऐलान करते हैं। हम उनकी बात सुनेंगे, हर वक्त उनकी आदेश का पालन करेंगे फिर चाहे हालात मुश्किल हों, कठिन हों या आसान। हम खलीफा से किसी मुद्दे पर विवाद या झगड़ा नहीं करेंगे जब तक कि मामला अधर्म और अल्लाह इसके सबूत न दे।’

आईएसआईएस का लीडर अबू-बकर अल-बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित चुका है। फिलहाल बोकोहराम को मल्टिनैशनल फोर्स ने कमजोर कर दिया है शायद इसलिए यह आईएस से हाथ मिलाकर खुद को मजबूत करना चाहता है। बोको हराम अब तक ५००० से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका है। इससे पहले यह आतंकी संगठन स्कूल की २७६ लड़कियों को किडनैप करने की वजह से सुर्खियों में आया था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *