Menu Close

श्री श्री १००८ पू. सत्यात्मतीर्थ श्रीपाद स्वामीजी द्वारा सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य को आशीर्वाद !

चैत्र कृष्णपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

श्री श्री १००८ पू. सत्यात्मतीर्थ श्रीपाद स्वामीजी

मिरज-सांगली (महाराष्ट्र) : हाल-ही में यहां के उत्तरादि मठ में सनातन संस्था के साधक श्री. सतीश सरवदे ने बंगलुरू के उत्तरादि मठ के श्री श्री १००८ पू. सत्यात्मतीर्थ श्रीपाद स्वामाजी से भेंट की। इस अवसर पर श्री. सरवदे ने स्वामीजी को सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर स्वामीजी ने सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य को आशीर्वाद दिए तथा कार्य के लिए अक्षत अभिमंत्रित कर के दिए। स्वामीजी को भेंट स्वरूप सनातनद्वारा प्रकाशित ‘हिन्दू राष्ट्र’ क्यों चाहिए ?’ के साथ अन्य ग्रंथ दिए गए।

इस अवसर पर सनातन संस्था की साधिका कु. सुरेखा आचार्य उपस्थित थीं। यहां के उत्तरादि मठ में पू. सत्यात्मतीर्थ श्रीपाद स्वामीजी की उपस्थिति में १० दिन तक विविध कार्यक्रम संपन्न हुए, जिस में ५ मार्च तक श्रीराम देवपूजा, तीर्थ-प्रसाद तथा शिष्यपाठ, सायं समय भक्त एवं श्रद्धालुओंके लिए पू. सत्यात्मतीर्थ के श्रीपाद आशीर्वचन तथा अनुग्रह जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। मठ के सेवा सदस्य श्रीयुत सुरेंद्र नरगुंदे एवं उत्तरादि मठ के मठाधिकारी श्री. केशवाचार्य पुरुषोत्तमाचार्य जोशी, तथा अनेक भक्तोंने इस कार्यक्रम के लिए श्रमदान किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *