Menu Close

दुष्कर्म के आरोपियों को सरेआम चौराहे पर लटकाकर फांसी दी जाए : उषा ठाकुर, भाजपा विधायक

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

इंदौर (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उषा ठाकुर ने रविवार को बीते दिनों दीमापुर में हुई रेप के आरोपी की हत्या को न केवल जायज ठहराया, बल्कि नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने वाले अपराधियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की बात कही।

indore-53e324d44d1f4_exlअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं भाजपा की विधायक उषा ठाकुर ने बालिकाओं और युवतियों के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामलों कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं से निपटने के लिए महिलाओं से सशक्‍त होने का आह्वान किया है।

इतना ही नहीं भाजपा की विधायक ने इतना तक कह दिया कि युवतियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को सरेआम चौराहे पर लटका कर फांसी दे देनी चाहिए। भाजपा विधायक उषा ठाकुर का कहना था कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि अब वह समय आ गया है जब सभी महिलाओं को अपने हाथ मजबूत करने के लिए मार्शल आर्ट और लाठी चलाने की कला भी सीखनी चाहिए।

दीमापुर में हुई हत्या का समर्थन कर रहीं ठाकुर द्वारा पिछले साल उठाया गया विवादास्पद लव जिहाद का मुद्दा भी काफी चर्चा में रहा था। उन्‍होंने कहा कि जो शख्‍स किसी भी महिला से बलात्कार करता है वह इंसान कहलाने योग्य नहीं हैं और उसे सख्‍त से सख्‍त सजा दी जानी चाहिए।

वहीं, दुष्कर्म के मामलों में भाजपा विधायक ने कठोर कानून बनाने की पैरवी भी की और लगातार बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में समाज को भी आगे आने की बात पर जोर दिया।

गौरतलब है कि विधायक उषा ठाकुर ने इससे पहले पिछले साल गरबा पंडाल में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उसके पहले भी विधायक ने इंदौर और अन्य स्थानों पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्त्रोत: न्यूज 18

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *