Menu Close

‘क्या अगला चुनाव पाकिस्तान में कराएंगे मुफ्ती मोहम्मद सईद?’ – प्रवीण तोगडिया

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

नर्इ देहली – Pravin Togadiaअलगाववादी नेता मसरत अली की रिहाई का मामला गरमाता जा रहा है। जम्मू कश्मीर में पीडीपी की सहयोगी पार्टी बीजेपी भी इस बाबत विरोध दर्ज कर चुकी है। विश्व हिन्दू परिषद्(वीएचपी) अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि क्या इस तरह की हरकत कर अगला चुनाव पाकिस्तान में कराना चाहते हैं।

अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, तोगड़िया ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुफ्ती के चुनावी माहौल वाले बयान को लेकर भारतीय शर्मिंदा हैं। धारा ३७० के बारे में तोगड़िया ने कहा कि मैं आप सभी लोगों को ये बता दूं कि धारा ३७० को जम्मू कश्मीर से जरूर हटाया जाएगा। प्रधानमंत्री भारत के किसी भी हिस्से से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन वो श्रीनगर जाकर नगर निकाय का चुनाव भी नहीं लड़ सकता है। इस बात को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तोगड़िया ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद सत्ता में हैं। राज्य के लोगों ने उन पर यकीन किया। इसका उन्हें सम्मान करना चाहिए। मुफ्ती को लोगों के हित में काम करना चाहिेए।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *