Menu Close

उत्तरप्रदेश : ‘मौलवी’ की शर्मनाक करतूत, मस्जिद में दो बच्चियों को जिंदा जलाया

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

maulaviसहारनपुर (उत्तरप्रदेश) – उत्तर प्रदेश में जादू-टोने की एक अजीब घटना सामने आई है। सहारनपुर की एक मस्जिद में दो बच्चियों पर मुअज्जिन ने टोना-टोटका करना चाहा और विरोध करने पर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। 

घटना सहारनपुर के ननौता कस्बे की है, जहां की मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मुअज्जिन ने उसके पास ऊर्दू और कुरान पढ़ने आई आठ साल की शिफा खान और उसकी एक सहेली पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। खैरियत रही कि बच्चियों के शोर मचाने पर लोग तुरत मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों की जान बच गई। शिफा गंभीर रूप से झुलस गई। देहरादून के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ननौता के छत्ता मोहल्ला निवासी शमशाद की आठ वर्षीय बेटी शिफा रोज शाम मुअज्जिन मुर्सलीन से ऊर्दू और कुरान पढ़ने मस्जिद जाया करती थी। शनिवार को भी जब वह मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ मस्जिद गई तो कुछ देर पढ़ाने के बाद मुर्सलीन शिफा पर टोना-टोटका करने लगा। इसका विरोध करने पर मुर्सलीन ने दोनों बच्चियों पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी।

शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और बच्चियों को बचाया। शिफा गंभीर रूप से झुलस गई, लेकिन उसकी सहेली का सिर्फ हाथ जला है। लोगों ने मुर्सलीन को पकड़कर पीट रहे थे तभी वहां नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान भी पहुंच गए। वह हंगामे को शांत कराने लगे, इसी बीच आरोपी मुर्सलीन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिफा के भाई जमशेद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाशी में मुसर्लीन के कमरे से दो छुरियां और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *