Menu Close

चीन ने अब विवादित जल क्षेत्र में अपनी सीमा लांघी

मार्गशीर्ष शुक्ल ८, कलियुग वर्ष ५११५

/hindi/news/out/images/1386604409_2013_12image_16_04_037520000nbioxzcy-ll.jpg

टोक्यो : चीन ने पूर्वी चीन सागर के हवाई क्षेत्र में अपनी सीमा निर्धारण के मकसद से विवादित क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेजकर तनाव का जो माहौल बनाया, वह अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज फिर उसने तीन पोत विवादित जल क्षेत्र में भेजकर आग में घी डालने का कम करके तनाव को और बढा दिया है।

जापानी तट रक्षक बल के सूत्रों ने बताया कि बीजिंग ने पिछले माह के आखिरी सप्ताह में अपने हवाई क्षेत्र की पहचान के लिए विवादित क्षेत्र में लड़ाकू विमान उड़ाए और आज फिर उसने उसी तरह की हरकत समुद्री सीमा में की है। उन्होंने बताया कि चीन केतीनों पोत उसके  सेनकाकू क्षेत्र में घुसे और कुछ देर तक उसकी सीमा में रहने के बाद वापस लौट गए।

उन्होंने बताया कि विवादित वायु सीमा क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेजने के बाद तनाव खड़ा करके अब चीन ने पहली बार जल क्षेत्र में भी तनाव का माहौल तैयार किया है। जल सीमा विवाद के उल्लंघन के बाद क्षेत्र में नया तनाव पैदा हो गया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *