Menu Close

बरेली (उत्तरप्रदेश) : लडकी पर जिहादी गुट द्वारा जलती सिगरेट फेंकने पर बवाल

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

love jihad21बरेली (उत्तरप्रदेश) : लड़की पर जलती सिगरेट फेंककर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी की पिटाई पर अशरफ खां छावनी में बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने लड़की के मुहल्ले में लोगों और उनके घरों को निशाना बनाया। पथराव और फाय¨रग कर कई वाहनों व घरों में तोड़फोड़ कर दी। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पीएसी के साथ तीन थानों के फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

शनिवार रात अशरफ खां छावनी में हरी मस्जिद के पास रहने वाले कुछ लड़के सिगरेट पीने होली चौराहा, बांके की छावनी पहुंचे। आरोप है कि वहां से एक लड़की गुजरी तो जलती हुई सिगरेट उसके ऊपर फेंककर फब्तियां कसीं। इस पर मुहल्ले के युवक गुस्सा गए। उन्होंने एक लड़के के थप्पड़ जड़ दिया। उस समय तो वे लड़के चले गए। मगर दस मिनट बाद ही वे ५०-६० लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर आ गए। आते ही उन लोगों ने वहां पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। गली में खड़े हरीश शर्मा व चिंटू के तीन लोडर वाहनों में तोड़फोड़ की। प्रमोद कुमार व मुनीश के घर के दरवाजे तोड़े और कई अन्य घरों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान प्रमोद की पत्‍‌नी रेखा समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली शक्ति सिंह, एसओ इज्जतनगर कमल यादव तीनों थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंच गए। फोर्स को देखते ही आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *