
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इराक के प्राचीन शहर नीमरूद को तबाह करना शुरू कर दिया है| सरकार ने कहा है कि देश के ऐतिहासिक धरोहर पर जिहादियों ने फिर से हमला किया है| पर्यटन और प्राचीन कालीन वस्तु मंत्रालय ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक आधिकारिक पेज में कहा कि इस्लामिक स्टेट ने ऐतिहासिक शहर नीमरूद पर धावा बोल दिया और भारी वाहनों से तोड़-फोड़ शुरू कर दी|
प्राचीन कालीन वस्तु विभाग के एक अधिकारी ने खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार को दोपहर की नमाज के बाद ये तबाही शुरू हुई और ट्रकों से प्राचीन कलाकृतियों को दूसरी जगहों पर भेजा गया| एक अधिकारी ने कहा, फिलहाल, हम यह नहीं बता सकते कि कितने बड़े स्तर पर तबाही हुई है| असीरियन काल के एक बड़े शहर नीमरूद का विकास ईसा से १३ सदी पहले में हुआ था|
इराक का दूसरा बड़ा शहर और देश में आईएस का सबसे बड़ा ठिकाना मोसुल के ३० किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में यह शहर टिगरिस नदी के किनारे स्थित है|
स्त्रोत : आज तक








