Menu Close

नाइजीरिया में बोको हरम ने किया नरसंहार, बच्चों समेत ६८ लोगों की हत्या

मैदुगिरी : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हरम ने 68 लोगों की हत्या कर दी है। मारे गए लोगों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से विदेशी मीडिया एजेंसीज ने बताया कि आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों ने बोर्नो स्टेट के एक गांव पर धावा बोला और जो सामने आया उसे गोली मार दी।

हमले में बाल-बाल बची एक महिला ने बताया कि आतंकियों ने भागते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। फातिमा नामक इस महिला ने ये भी बताया कि इस आतंकी हमले में उसके चार ग्रैंड चिल्ड्रन भी मारे गए हैं। बताया गया है कि यह घटना मंगलवार देर रात की है लेकिन मीडिया और नाइजीरिया सरकार को इसकी जानकारी गुरुवार देर रात लगी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र ९ से १३ साल के बीच है। एक अधिकारी का कहना है कि हमलावर वोजा इलाके से बोर्नो स्टेट में घुसे थे। वोजा क्षेत्र बोको हरम के लीडर अबुबकर शेखू का गढ़ माना जाता है और वह खुद को यहाँ का खलीफा बताता है।

स्त्रोत : भास्कर

 

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *