Menu Close

संजय दत्त को फिर मिली एक महीने की पैरोल

मार्गशीर्ष शुक्ल ६, कलियुग वर्ष ५११५


मुंबई – बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को पुणे की यरवदा जेल से फिर एक महीने की छुट्टी मिल गई है। इस बार उन्हें पत्नी मान्यता की तबीयत खराब होने के आधार पर पैरोल मिली है। इससे पहले अक्टूबर में भी वह एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर रहे थे।

जेल सूत्रों के अनुसार दत्त ने हाल में पत्नी की तबीयत ठीक न होने का कारण बताते हुए पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

53 वर्षीय अभिनेता को लंबी अदालती सुनवाई के बाद इस साल सुप्रीम कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के मामले में पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। 1993 के मुंबई धमाकों से जुड़े इस मामले में वह पहले ही 18 महीने जेल में गुजार चुके थे। जिसकी वजह से अब उन्हें 42 महीने की सजा और काटनी है।

दत्त ने इससे पहले अपने इलाज के लिए पैरोल मांगी थी। जिस पर उन्हें 1 अक्टूबर को दो हफ्ते की पैरोल मिली थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनकी पैरोल अवधि दो महीने और बढ़ा दी थी। एक महीना घर में रहने के बाद वह 30 अक्टूबर को जेल लौट गए थे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *