Menu Close

विवादों से घिरी एआर्इबी (AIB) ने रद्द किया पुणे दौरा

चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

all_india_bakchodनई दिल्ली : बॉलीवुड सितारों के साथ विवादित वीडियो जारी करने के बाद चर्चा में आई एआईबी ने अपना लाइव टूर रद्द कर दिया है। यह टूर ७ मार्च से पुणे में शुरू होना था।

एआईबी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए टूर रद्द करने की बात कही। एआईबी ने पोस्ट के जरिए कहा कि हम भले ही इस टूर को रद्द कर रहे हैं लेकिन हम जल्दी ही वापसी करेंगे। एआईबी को अपने शो ‘एआईबी नॉकआउट’ के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

एआईबी के खिलाफ इस बाबत एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। इसी विवाद के बढ़ने से एआईबी ने पुणे में अपना टूर रद्द कर दिया है। एआईबी नॉकआउट’ शो में बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह, करण जौहर और अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने हिस्सा लिया था।

इस शो के 3 वीडियो एआईबी ने फरवरी में यू-ट्यूब पर जारी किए थे, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में इन सितारों के अभद्र भाषा इस्तेमाल करने की वजह से महाराष्ट्र पुलिस ने एआईबी और इन सितारों पर केस भी दर्ज किया।

स्त्रोत: आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *