Menu Close

मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान से पंतप्रधान नरेंद्र मोदी ने झाडा पल्ला

फाल्गुन पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश की अखंडता और एकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जम्मू कश्मीर की सरकार किसी बयान के आधार पर नहीं बल्कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर चलेगी। मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर किया गया है और सरकार भी इसी के आधार पर चलेगी। इसलिए किसी के बोलने या किसी के बयान का कोई मतलब नहीं है। जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार है।

पीडीपी के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि राज्य में चुनाव का माहौल बनाने में पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगावादियोंको योगदान है। पार्टी के ही कुछ विधायकोंने संसद भवन हमले में दोषी और मौत की सजा पाए आतंकी अफजल गुरू के अवशेषोंकी मांग की है। मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि “कश्मीर के बारे में मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कश्मीर के संबंध में संसद में जारी सभी प्रस्तावों और संकल्पोंका पालन किया जाएगा।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह के बयानोंका समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “अगर कोई ऎसे बयान देता है तो हम लोग उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते।”

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *