Menu Close

बुर्का पहन घर में घुसे शख्स ने किया २१ साल की लडकी से रेप

फाल्गुन पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

rapeबेंगलुरु – कर्नाटक के बेंगलुरु में बुर्का पहनकर आए दो लोगों द्वारा २१ साल की एक लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला समाने आया है। शहर के लालबाग बोटॉनिकल गार्डेन्स में स्थित घर में थी तभी बुर्का में दो लोग घुस आए। मामले की जांच कर रही बुर्का में आने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं कर पा रही है। आरोपियों के बारे में कोई जानकारी या हुलिया न होने के कारण पुलिस स्केच भी नहीं बना पा रही है। चेहरा ढका होने के कारण पीड़िता भी आरोपियों का चेहरा नहीं देख पाई।

टीवी देख रही लड़की पर पीछे से किया हमला

पुलिस ने बताया की २६ फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जब घटना घटी तब लड़की घर पर अकेली थी। घर का मेन गेट बंद था लेकिन पीछे का दरवाजा खुला था, समझा जा रहा है कि आरोपी इसी रास्ते घर में दाखिल हुए। पीड़िता उस वक्त टीवी देख रही थी और आरोपियों ने पीछे से ऊपर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी उसे बेडरूम में खींच कर ले गए और चेहरे को कपड़े से ढंक दिया था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था ताकि वह विरोध में चिल्ला न सके। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारापीटा। अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया जबकि दूसरा इसमें उसकी मदद करता रहा। घटना के बाद आरोपी भाग गए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *