Menu Close

अब आजम ने उठाए अफजल गुरू की फांसी पर सवाल

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

आतंकियोंका समर्थन करनेवाले देशद्रोही आजम खान !

azam_khan_20130211रामपुर – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने पीडीपी के सुर से सुर मिलाते हुए  कहा कि आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी देना उचित नहीं था।

खां ने कहा कि अफजल गुरू के मामले की सुनवाई के दौरान पाया गया था कि उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं फिर भी अफजल गुरु को फांसी जनभावनाओं को ध्यान में रखकर दी गई थी।

गौरतलब है कि रविवार को ही जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली पीडीपी के एक विधायक ने अफजल गुरु को फांसी देने को  अनुचित करार देते हुए उसके अवशेष राज्य में भेजे जाने की मांग की है। 

इससे पहले खां ने अनुछेद ३७० पर भाजपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एजेण्डे में आजादी के समय से ही रहा है अत: इस बारे अब उन्हीं से ही पूछा जाना चाहिए। 

खां ने विश्व हिन्दू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची के बालीवुड के तीन खानो के बारे में दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  मैं भी एक खान हूं।

गौरतलब है कि साध्वी प्राची ने रविवार को देहरादून में कहा था कि अभिनेता शाहरूख, सलमान और आमिर खान लव जेहाद को बढ़ावा देते हैं और हिन्दू परिवारों को इनके चित्रों को अपने घरों से हटाकर उनकी होली जलानी चाहिए।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *