Menu Close

कोयंबटूर : ५५ लोगों ने अपनाया हिदूं धर्म

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कोयंबटूर के पास पोल्लाची में दक्षिणपंथी हिंदू संगठन हिंदू मुन्नानी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ५५ व्यक्तियों ने रविवार को फिर से हिंदू धर्म अपना लिया।

मुन्नानी के जिला सचिव श्रीनिवासन ने बताया कि १० मुस्लिम और ४५ ईसाइयों ने समारोह में फिर से हिंदू धर्म अपनाया। इनमें से २१ महिलाएं हैं। महासचिव सी सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन एक मैरिज हॉल में किया गया था।

उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म फिर से अपनाने वाले यह लोग कारोबारी समुदाय से हैं, या दिहाड़ी मजदूर आदि हैं और पोल्लाची, वलपराई तथा समीपवर्ती इलाकों के रहने वाले हैं। ये सभी लोग अपनी इच्छा से आए थे।

श्रीनिवासन ने बताया कि इन सभी को भगवद् गीता की एक एक प्रति, चांदी का एक-एक सिक्का, धोती और साड़ी दी गई।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *