Menu Close

यूरोप में मुंबई जैसे हमले करने के लिए ओसामा से इजाजत मांगी थी

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

न्यू यॉर्क : अल कायदा के एक शीर्ष आतंकी ने २०१० में यूरोप में मुंबई जैसे हमलों को अंजाम देने के लिए एक संचालक को आतंकियों के दल के साथ ईरान भेजने की इजाजत ओसामा बिन लादेन से मांगी थी ताकि उन्हें ऐसे हमले करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। यह जानकारी हाल में जारी हुए दस्तावेजों से प्राप्त हुई है।

दस्तावेज यह भी बताते हैं कि २०११ में नेवी सील के कमांडो द्वारा पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने तक ओसामा अल कायदा का प्रभारी और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला शख्स था। यह दस्तावेज ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट में २८ वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आबिद नसीर पर आतंकवाद के आरोपों के मुकदमे के दौरान जारी हुए हैं।

आबिद पर न्यू यॉर्क की सबवे ट्रेन प्रणाली पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है। न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दस्तावेज के मुताबिक, अल कायदा के एक शीर्ष आतंकवादी ने जून २०१० में यूनिस अल मॉरितानी के साथ आतंकवादियों के एक दल को ईरान भेजने के लिए ओसामा से मंजूरी मांगी थी ताकि उन्हें यूरोप में मुंबई जैसे हमले करने में प्रशिक्षित किया जा सके।

अल कायदा के गुमनाम शीर्ष आतंकी ने कहा, ‘शेख यूनिस जाने के लिए तैयार है। उसकी मंजिल ईरान है और उसके साथ छह से आठ भाई हैं जिन्हें उसने चुना है। मैंने उससे कहा है कि हम जाने और इस मंजिल (ईरान) पर सहमति के लिए आपकी अंतिम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।’

आतंकी ने लिखा कि उसकी योजना ईरान में तीन महीने रुककर भाइयों को वहां प्रशिक्षित करने की है और फिर उनको वहां से निकालने की और अपने मिशन के लिए उन्हें दुनिया में अलग अलग स्थानों पर भेजने की है। उसने अपनी रिपोर्ट और योजना में यह सब चीजें आपको स्पष्ट की हैं। यह साफ नहीं है कि ओसामा ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की। हालांकि यूनिस हमलों को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *