Menu Close

पाक में अकाल से अब तक ४० हिंदुओं की मौत

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अकाल के कारण छह और हिंदू बच्चों की जानें चली गई हैं। इस मामले में पिछले २८ दिनों के भीतर मरने वालों की संख्या ४० तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी रविवार को मीडिया में सामने आई है।

पाकिस्तान टुडे समाचार पत्र के मुताबिक, नई मौतों की जानकारी मिथी, छाछरो, नगरपारकर, इस्लामकोट और सिंध प्रांत के हिंदू बहुल थारपारकर जिले के अन्य हिस्सों से मिली है। एक डॉक्टर ने भी इन मौतों की पुष्टि की है।

पाकिस्तान में ज्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं और ज्यादातर थारपारकर के निवासी हैं। ये हिंदू गरीब किसान हैं जिन्हें लगातार पांच वर्षों तक कम बारिश का सामना करना पड़ता है। इन इलाकों में पिछले साल भी सैकड़ों हिंदुओं की मौत भूख से हो गई थी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *