Menu Close

अब पढ़ाया जाएगा मुजफ्फरनगर दंगों का ‘पाठ’

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

दंगे के पीछे का असली सच ‘पाठ’ में पढाए एेसी हिन्दुआेंकी अपेक्षा है !

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : यूपी के साथ पूरे देश को झकझोर देने वाले मुजफ्फरनगर दंगे का पाठ राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में पढ़ाया जाएगा। आईजी जोन, कानपुर आशुतोष पाण्डेय देश भर से आए एसपी और डीआईजी को मुजफ्फरनगर दंगे पर लेक्चर देंगे।

आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की तरफ से मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इस लेक्चर का आयोजन किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी के सहयोग से यह ट्रेनिंग प्रोग्राम हो रहा है। इसमें शामिल होने वाले अफसर चार सप्ताह तक अकादमी में और एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग लेंगे।

दंगों की पूरी कहानी बताएंगे

इसमें देश भर से आईपीएस सेवा के ऐसे अफसरों को बुलाया जा रहा है, जिनकी सेवा के दस साल से ज्यादा हो चुकी है। आशुतोष पाण्डेय देश भर से आ रहे करीब १०० आईपीएस अधिकारियों को बताएंगे कि मुजफ्फरनगर में दंगे क्यों और कैसे भड़के? ग्रामीण इलाकों में दंगे फैलने के चलते क्या परेशानियां हुईं?

इसमें यह भी बताया जाएगा कि दंगे पर नियंत्रण पाने के लिए क्या-क्या रणनीति बनाई गई? पुलिस प्रशासन के स्तर पर क्या कमियां रहीं, जिनकी वजह से दंगों ने इतना भीषण रूप लिया? बता दें कि पिछले साल पुलिस वीक के दौरान आशुतोष पाण्डेय ने मुजफ्फरनगर दंगे पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया था, जो काफी चर्चा में रहा था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *