Menu Close

ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या पर भडका अमेरिका

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

सड़क पर अविजीत रॉय का शव और पास खड़ी उनकी घायल पत्नी रफिदा

वॉशिंगटन : अमेरिका ने बांग्लादेशी मूल के फेमस अमेरिकी ब्लॉगर, इंजिनियर और लेखक अविजीत रॉय की बांग्लादेश में हुई नृशंस हत्या की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कायरतापूर्ण करतूत कहा है।

शुक्रवार को विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका रॉय की हत्या की कड़ी निंदा करता है, उनकी हत्या बुजदिली भरा कदम है। उन्होंने कहा कि रॉय एक पत्रकार, मानवतावादी और एक बहुत अच्छे दोस्त थे, हम उनकी फैमिली और मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने भी अविजीत रॉय की हत्या की कड़ी निंदा की है। एचएएफ के अधिकारियों ने कहा कि इस्लामी संगठनों द्वारा अविजीत और रफीदा पर किया गया हमला बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की आजादी को समाप्त करने और राष्ट्र की धर्मनिरपेक्ष संरचना को चोट पहुंचाने की कोशिश है।

पढे – बांग्लादेशी लेखक अविजित रॉय की जिहादीयोंद्वारा हत्या

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *