Menu Close

चुनाव के लिए हुर्रियत, पाक और आतंकियों ने माहौल बनाया : मुफ्ती

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुख्यमंत्री बनते ही मुफ्ती मोहम्मद  सर्इद ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया !

मुफ्ती मोहम्मद सईद

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही मुफ्ती मोहम्मद सईद अपने एक बयान से विवाद में आ गए हैं।  मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रेस ब्रीफिंग में पूछे गए सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए आतंकवादियों, हुर्रियत नेताओं और पाकिस्तान ने बेहतर माहौल बनाया था। मुफ्ती के इस बयान ने सरकार में उसकी सहयोगी बीजेपी को भी असहज स्थिति में ला दिया है।

मुफ्ती ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद चुनाव में जनता की भागीदारी पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम मुफ्ती ने कहा कि चुनाव में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भले ही जनता खराब मौसम व गोलियों के बीच बाहर निकली, लेकिन इसकी वजह पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकवादी हैं। उन्होंने ही चुनाव के लिए बेहतर माहौल बनाया।

पत्रकारों ने जब आगे उनसे बात करने की कोशिश की तो वह उठकर चले गए। हां, लेकिन उन्होंने इस नए गठबंधन पर इतना जरूर कहा कि राज्य के सभी लोगों के दिल और दिमाग को जीतने के लिए वह इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनाना चाहते हैं। 

मुफ्ती ने सेना को भी जवाबदेह बनाने पर जोर देने की बात की। पीडीपी-बीजेपी गठबंधन के अजेंडे में कहा गया कि मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार आफ्सपा के संदर्भ में अशांत इलाकों को गैरअधिसूचित करने की जरुरत पर गौर करेगी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *