Menu Close

कनाडा : चेहरे से हिजाब नहीं उतारने पर जज ने किया सुनवाई से इनकार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

एेसा भारत में होता तो अब तक न्यायाधीश को अपने पद से निलंबित होना पडता !

क्यूबेक – कनाडा की एक कोर्ट ने एक मुस्लिम महिला द्वारा चेहरे से हिजाब नहीं हटाने पर उसकी सुनवाई करने से मना कर दिया। रानिया अल-अल्लोल नामक इस महिला ने दावा किया है कि जज ने उससे कहा कि यहां टोपी और चश्मा लगाकर आने पर भी पाबंदी है।

जज ने कहा कि यह एक धर्मनिरपेक्ष कोर्ट है और आपकी ड्रेस उपयुक्त नहीं है। इस पर उसने हिजाब हटाने से मना कर दिया। रानिया ने पुलिस द्वारा जब्त की गई उसकी कार को वापस पाने के लिए गुहार लगाई थी।

इस मामले में क्यूबेक मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस और कोर्ट की सुनवाई न करने वाले मारेन्गो ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रानिया ने बताया कि इस घटना ने उसे अंदर से डरा दिया है। उसके साथ मानवता का व्यवहार नहीं किया गया। रानिया के मुताबिक, जब वह कनाडा आई थी, तो पहले दिन से ही हिजाब पहने हुए थी। वह अल्लाह की कसम खाती है कि वह कनाडा की बहुत अच्छी नागरिक है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *