Menu Close

महाराष्ट्र : आगामी अधिवेशन में आवाज उठाने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा विधायक को हिन्दू धर्म पर आक्रमणोंके विरुद्ध निवेदन

फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

गो-तस्करी बंद करने हेतु भाजपा की विधायक श्रीमती मनीषा चौधरी को निवेदन

विधायक श्रीमती चौधरी को निवेदन देते समय कार्यकर्ता

मुंबई : गो-तस्करी बंद होने एवं गोहत्याबंदी कानून लागू करने की मांग को लेकर भाजपा शासन को राज्य स्तर पर प्रयास करने चाहिए, ऐसा निवेदन २६ फरवरी को भाजपा के दहिसर की विधायक श्रीमती मनीषा चौधरी को दिया गया।

निवेदन द्वारा ऐसी प्रार्थना की गई है कि इस गंभीर प्रकरण पर ध्यान देने एवं उचित कार्यवाही करने हेतु प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्हें विधानसभा में इस संदर्भ में तारांकित प्रश्‍न पूछने की विनती भी की गई है। इस को विधायक श्रीमती चौधरी ने सकारात्मक प्रतिसाद  दिया। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता सर्वश्री दत्ता बेंद्रे, अरविंद तापकिरे एवं कु. वैशाली भंडारी उपस्थित थीं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *