फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

आकुर्डी-पुणे (महाराष्ट्र) : श्रीराम सेना के संस्थापक श्री. प्रमोद मुतालिक ने यह प्रतिपादित किया कि ‘कर्नाटक के शिवमोग्गा में पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया के धर्मांध कार्यकर्ता ने हाल ही में हिन्दूनिष्ठ नेताओंकी हत्या की। दूसरे एक प्रसंग में प्रा. भगवान ने भगवद्गीता के संदर्भ में अनुद्गार निकालते हुए उसे जलाने का वक्तव्य दिया।
हिन्दू धर्म पर विभिन्न माध्यमोंसे आनेवाली आपत्ति देखते हुए धर्म पर आनेवाली आपत्तियोंके विरोध में हिन्दुओंका सक्रिया होना आवश्यक है।’
वे व्यक्तिगत कार्य हेतु पुणे आए थे, उन्होंने रावेत के इस्कॉन मंदिर का भ्रमण किया। उस समय मंदिर के पदाधिकारियोंके साथ विचारविमर्श करते समय उन्होंने अपना मत व्यक्त किया।
मंदिर व्यवस्थापनद्वारा श्री. मुतालिक को भेंट के रूप में भगवद्गीता की प्रति तथा इस्कॉन की दिनदर्शिका प्रदान की गई।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








