Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे को ‘जीवन गौरव’ पुरस्कार प्रदान

फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

देहली के ‘इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज’ का ३८ वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त !

बाइं ओर से पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे का आदर करते हुए डॉ. रामकृष्ण शास्त्री तथा डॉ. प्रा. सत्यनारायण चक्रवर्ती

देहली : ‘इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज’ द्वारा २२ से २४ फरवरी की इस कालावधि में यहां के ‘सत्यसाई इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम’ में ‘ओरिएंटल हेरिटेज २०१५’ इस विषय पर ३८ वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे को ‘जीवन गौरव’(लाईफटाईम अचिवमेंट) पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मेलन के लिए ‘इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज’ के अध्यक्ष गोपा शास्त्री, कुलपति डॉ. प्रा. सत्यनारायण चक्रवर्ती, कुलगुरु डॉ. रामकृष्ण शास्त्री, भारत के पृथक राज्योंके विद्यापीठोंके कुलपति, कुलगुरु तथा उद्योगपति इत्यादि के साथ नॉर्वे, इंग्लैंड, म्यानमार, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश इत्यादि राष्ट्रोंके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोलकाता महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रमुख डॉ. रवींद्रनाथ भट्टाचार्य के शुभ हाथों दीपप्रज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। उस समय मुख्य आमंत्रित व्यक्तियोंने भारतीय संस्कृति के संदर्भ में पृथक दिशाओंसे अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उस अवसर पर विद्यासागर पुरस्कार, डॉ. सी.वी. रामन स्मारक पुरस्कार, ग्लोबल अचिवर्स पुरस्कार, लाईफटाईम अचिवमेंट पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, इनोवेटिव बिजनेस लीडर पुरस्कार वितरित किए गए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *