Menu Close

अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए ओवैसी से मदद लेंगे हाशिम

फाल्गुन शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

फैजाबाद : विवादित परिसर के विवाद को सुलझाने के लिए महंत ज्ञानदास के बाद अब हाशिम भी फॉर्म्युला बनाने की तैयारी में हैं। बाबरी मस्जिद के सबसे बुजुर्ग मुद्दई हाशिम अंसारी के मुताबिक इसके लिए वह मुस्लिम संगठनों के अलावा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीनी (एमआईएम) के सांसद असदउद्दीन ओवैसी से हैदराबाद में जाकर मुलाकात करेंगे। अगर हिन्दू-मुस्लिम दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान सहमति बनती है, तो सुलहनामा को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हाशिम के मुताबिक वह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का विवाद हल करने के लिए होली के बाद दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, सुन्नी सेंट्रल वक्फ, बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के बड़े नेताओं से सुलह के लिए फॉर्म्युला तैयार करने के लिए अपील करेंगे।

अंसारी ने बताया कि असदउद्दीन ने उन्हें भरोसा दिया है कि अयोध्या मसले को सुलझाने में उनकी पार्टी पूरा सहयोग करेगी। हाशिम ने बताया कि इस मुद्दे पर हमने जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द के नेता कैप्टन अफजाल खान और बाबरी मस्जिद एक्शन कमिटी के खालिक अहमद खां से राय-मशविरा कर लिया है। इन मुस्लिम नेताओं ने कहा है कि आप बातचीत को आगे बढ़ाए। यदि कोई फैसला कोर्ट से पहले हम लोग कर लेते हैं तो अयोध्या की तरक्की और देश के आवाम के लिए बहुत अच्छा होगा।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *