Menu Close

पू. नारायण साई गिरफ्तार, रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया

मार्गशीर्ष शुक्ल २ , कलियुग वर्ष ५११५


नई दिल्ली – सूरत रेप मामले में आरोपी और लगभग दो माह से पुलिस को छका रहे प. पू. आसाराम बापू के बेटे पू नारायण साई को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पू. नारायण साई को बुधवार सुबह ८.३० बजे हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल्ली-सूरत पुलिस के साझा ऑपरेशन में पकड़ा गया।

पू. नारायण साईं को आज दोपहर रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद अदालती कार्यवाही भी शुरू हो गई है। नारायण को कोर्ट में पेश करने के दौरान अदालत कक्ष में नारायण साईं समर्थकों, वकीलों व मीडियाकर्मियों की भीड़ लग गई। वकीलों में एक दूसरे को पू. नारायण साईं का वकील बताने की होड़ मच गई।

रोहिणी कोर्ट के बाहर साईं के काफी समर्थक फूल-माला के साथ पहुंचे थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। एहतियातन कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पू. नारायण साई को दिल्ली और सूरत पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पीपली से गिरफ्तार किया। उसके साथ अन्य चार सहयोगियों हनुमान, भाविका, रमेश और विष्णु को भी गिरफ्तार किया गया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *