Menu Close

बीकानेर (राजस्थान) में हिन्दूनिष्ठोंकी बैठकोंद्वारा हिन्दुओंके प्रभावी संगठन का आरंभ !

फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दुओंके प्रभावी संगठन का आरंभ !

rajasthan_1

बीकानेर (राजस्थान) : हिन्दूसंगठन की दृष्टि से वर्तमान में राजस्थान की यात्रा पर गए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने बीकानेर शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी हिन्दूसंगठन की दृष्टि से स्थानीय लोगोंके साथ बैठकोंके माध्यम से बातचीत की। शहर के आर्.सी.पी. कॉलोनी में २० फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया गया था।

rajasthan_2

उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने ‘देश तथा धर्म की सद्यस्थिति,’ इस विषय पर धर्माभिमानी युवकोंको जानकारी दी तथा उस में परिवर्तन लाने हेतु संगठित होने का आवाहन किया। इस आवाहन को प्रतिसाद देते हुए युवकोंने मास में एक बार इकट्ठा होने की सिद्धता प्रदर्शित की। उस समय ६ युवक मासिक सनातन प्रभात के सदस्य बने।

इस बैठक का आयोजन करने हेतु यहां की भाजपा के नगरसेवक श्री. मधुसूदन शर्मा तथा समिति के जालस्थल के वाचक श्री. मनोज सिंह ने नेतृत्व किया। उस समय बजरंग दल के संचालक सर्वश्री रजित पचौरी, रामप्रसाद चौधरी, अमित सोम, हेतराम जानी, सुधीर सोम, सत्यप्रकाश सोम, भागीरथ बिष्णोई के साथ ३० से अधिक युवक उपस्थित थे।

शिवबाडी में भी बैठक का आयोजन !

बीकानेर के श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पू. सोमगिरीजी महाराज के निर्देशानुसार ब्रह्मचारी श्री. सुरेन्द्रजी तथा श्री. विनोदजी ने २२ फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया था। उस समय बैठक में श्री. रमेश शिंदे ने उपस्थित लोगोंको, ‘हिन्दू संस्कृति के विरोध में किस प्रकार षडयंत्र रचा जा रहा है, साथ ही भारतीयोंपर पाश्चिमात्य संस्कृति का वर्चस्व निर्माण करने हेतु ब्रिटिशोंने किस प्रकार शिक्षणक्षेत्र का आधार लिया ?’ इस संबंध में अवगत किया। उस समय ४ लोग मासिक सनातन प्रभात के वर्गणीदार बने।

विशेष रूपसे स्वयं महंत पू. सोमगिरीजी महाराज भी इस बैठक के लिए उपस्थित थे। महाराज ने उनके शिष्योंको कुछ दिनोंके लिए ऐसी बैठकोंका अधिकाधिक मात्रा में आयोजन करने के संदर्भ में बताया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *