Menu Close

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के संगठन के डर से गांव से भागे १५० मुस्लिम परिवार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

yogi adityanathगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मधोपुर गांव में १५० मुस्लिम परिवारों के कथित तौर पर गांव छोड़कर भागने की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कथित आरोप है कि जमीन संबंधी एक विवाद में बीजेपी सांसद आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका की वजह से ये मुस्लिम परिवार गांव छोड़कर भागने को मजबूर हुए। किसी किस्म की गड़बड़ी से निपटने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

कुशीनगर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राम केवल तिवारी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में स्वीकार किया कि गांव में तनाव का माहौल है। तिवारी ने कहा कि यह संपत्ति विवाद का मामला है, जिसमें थोड़ी-बहुत झड़प भी हुई। तिवारी के मुताबिक, इलाके में हिंदू युवा वाहिनी सक्रिय है और लगातार बैठकें करती रहती है। हालांकि, तिवारी का दावा है कि मुस्लिम परिवार गांव छोड़कर नहीं गए।

हिंदू महापंचायत का आयोजन

उधर, हिंदू युवा वाहिनी ने मधोपुर गांव में सोमवार को हिंदुओं के समर्थन में एक बैठक रखी। संगठन ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर विवाद से जुड़े डेढ़ एकड़ जमीन का मालिकाना हक हिंदू गांववाले को नहीं मिला तो ३ मार्च को हिंदू महापंचायत बुलाई जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि दिग्विजय किशोर शाही नाम के उनके कार्यकर्ता की मुसलमानों ने पिटाई की, जब उसने अपने जमीन हड़पे जाने की कोशिश का विरोध किया। सुनील के मुताबिक, गलती मुसलमानों की है, इसलिए वे भाग गए और इसके लिए हिंदू युवा वाहिनी जिम्मेदार नहीं है।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिग्विजय किशोर शाही और एक अन्य गांववाले आमीन के बीच डेढ़ एकड़ के एक प्लॉट को लेकर विवाद है। दोनों ही पक्ष इस जमीन पर अपना हक बता रहे हैं। १३ फरवरी को दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। मुसलमानों का आरोप है कि हिंदू युवावाहिनी के करीब एक हजार कार्यकर्ताओं ने गांव पर हमला किया। उधर, शाही की शिकायत पर दो मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *