Menu Close

हिंदू लडकियों के साथ फोटो खिंचवाई तो अगवा करके पिटाई !

फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

सूरथकल (कर्नाटक) : मंगलोर शहर के उपनगरीय इलाके सूरथकल में एक मुस्लिम युवक ने कॉलेज की हिंदू लड़कियों के साथ खिंचवाई गई फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे मोहम्मद रियाज ने कहा, ”मेरे दोस्तों ने यह फोटो कॉलेज में ली थी। सोमवार को चार लोगों ने मुझे अगवा कर लिया और मेरे धर्म के बारे में पूछते हुए डंडों से मेरी पिटाई की। मेरे दो दोस्तों को भी मारा। इसके अलावा, जब मैंने उनसे पीने के लिए पानी मांगा तो उन्होंने मुझे जबरन बियर पिलाई।” रियाज के मुताबिक, पिटाई के बाद उन्होंने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित सूरथकल को सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर 

Latest News

1 Comment

  1. Hrs Parivar

    agar ek hindu 5 burkha pehene hue muslim ki lap me sokar photo khiche to media khud us hindu ko badnaam kar degi aur musalmaan raste per hangama kar denge ye bus jala denge rikshaw ko aag laga denge fir curfue hoga aur us hindu ka chote chote tukade kisi raste per lawarish ki tarah mil jayegi . RSS karyakarta ka jis tarah se hatya musalmano ne ki thi thik usi tarah.lekin media kuch nhi bolegi kyu ke unki khud ki fati padi he paise do hum jaise bolenge nach denge aisa media ka pran he

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *