Menu Close

पूज्यनीय संत श्री आसारामजी बापू की गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ

फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

गृहमंत्रीजी केवल तारीफ न करें, पूज्य बापू को कैद से मुक्त करने के लिए कदम भी उठाएं, यही हिन्दुआेंकी अपेक्षा है ! – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

नई दिल्ली – कथित यौन शोषण के मामले में जेल में बंद पूज्य संत श्री आसाराम बापू की गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल ने तारीफ की है। अहमदाबाद से प्रकाशित होने वाले के आसाराम बापू की संस्था के मुखपत्र ‘ऋषि प्रसाद’ में वित्त मंत्री अरुण जेटली का भी मीडिया ट्रायल की वजह से कोर्ट पर पड़ने वाले दबाव के बारे में एक लेख प्रकाशित हुआ है। पूज्य आसारामबापू की इस पत्रिका के कवर पेज पर राजनाथ सिंह, जेटली और सिंघल की फोटो के साथ एक छोटा लेख प्रकाशित किया गया है। कवर पेज पर राजनाथ सिंह और अरुण जेटली को कर्मयोगी बताया गया है। यहां सिंघल के हवाले से लिखा गया है, “७६ साल की उम्र में बापूजी को गलत तरीके से फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। साजिश के बावजूद देश में संतों के प्रति श्रद्धा में किसी तरह की कमी नहीं आई है। बापूजी को बहुत कष्ट दिए गए हैं, उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *