Menu Close

मदर टेरेसा की सेवा के पीछे था धर्मांतरण : मोहन भागवत

फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

teresa-bhagwat

भरतपुर (राजस्थान): इधर राजधानी दिल्ली में संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा था, उधर राजस्थान में भरतपुर के पास एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत रत्न मदर टेरेसा की गरीबों के प्रति सेवा का मुख्य उद्देश्य लोगों को ईसाई बनाना था।

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) अपना घर की ओर से सोमवार को बझेरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि मदर टेरेसा की सेवा अच्छी हो सकती है। लेकिन सेवा पाने वाले लोगों को ईसाई बनाना एक प्रमुख उद्देश्य था।

सवाल धर्मांतरण का नहीं है। लेकिन जब सेवा के नाम पर धर्मांतरण किया जाता है तो सेवा का महत्व कम हो जाता है। गौरतलब है कि आगरा व अलीगढ़ में धर्मांतरण की कोशिशों को लेकर संसद का पिछला सत्र बाधित हुआ था और कई दिन तक कामकाज नहीं हो सका था।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *