Menu Close

कुर्दिश लडाकों ने मार गिराए ६० आईएसआईएस आतंकी, बुलडोजर्स से उठाई लाशें

फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

मोसुल : उत्तरी इराक में कुर्दों और आईएसआईएस आतंकियोंके बीच हुए खूनी संघर्ष में ६० से ज्यादा आतंकियोंकी मौत हो गई है। कुर्दिश अधिकारियोंने इसकी जानकारी दी।

बुलडोजर से शव उठाते कुर्द।

अधिकारियोंके अनुसार, उत्तरी इराक के सुल्तान अब्दुल्लाह गांव में दर्जनों आतंकियोंके शवोंको पिकअप ट्रक के जरिए हटाया गया।

गौरतलब है कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा मोसुल में २५,००० सैनिकोंके आक्रमण की खबर के खुलासे के एक दिन बाद यह लड़ाई हुई है। इस्लामिक स्टेट आतंकियोंने पिछले साल जून में मोसुल पर कब्जा कर लिया था।

तस्वीरों में कुर्दिश पशमेर्गा लड़ाकोंको आतंकियोंके शव उठाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें सुल्तान अब्दुल्लाह गांव की हैं।

कुर्दिश डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता ने बताया, “आईएसआईएस आतंकियोंने पिछले तीन दिनों में दो बार पशमेर्गा फ्रंटलाइन पर हमले किए हैं। हर बार आतंकियोंकी हार हुई। पिछले तीन दिनों में ६० आतंकी मारे गए हैं।”

कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पिछली रात हुए संघर्ष के बाद गांव में ५० शव बिखरे हुए हैं।

पिछले साल जून में आतंकियोंके हमले के बाद इराकी सैनिक मोसुल छोड़कर भाग निकले थे। मोसुल पर दुबारा कब्जे के लिए अमेरिकी सैनिक इराक की मदद कर रहे हैं। मोसुल की बाहरी सीमा पर करीब १,००० से २,००० आतंकियोंका सामना २५,००० सैनिक कर रहे हैं।

देखिए शवों को हटाते कुर्द लड़ाकों की फोटोज।

शवों को पिकअप ट्रक में भरकर गांव से हटाया गया।
पिछले तीन दिनों में यहां दो बार हमले हो चुके हैं।
सुरक्षित निकलने के लिए आतंकियों ने गांव के बाहर टायर जला दिए थे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *