Menu Close

आनेवाला समय हिन्दुओंका होगा ! – शिवप्रसाद जोशी, हिन्दू महासभा, गोवा अध्यक्ष

फाल्गुन शुक्लपक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

हरवळे, साखळी (गोवा) में हिन्दू धर्मजागृति सभा संपन्न !

बार्इं ओरसे श्रीमती ज्योति ढवळीकर, श्री. शिवप्रसाद जोशी तथा दीपप्रज्वलन करते हुए ह.भ.प. रामकृष्ण गर्दे एवं श्री. सत्यविजय नाईक

हरवळे-साखळी (गोवा) : हमारे धर्म में कुछ त्रुटियां होगी, उन में हम सुधार करेंगे। इस के लिए हमारे धर्मगुरु हैं; परंतु इस का अपलाभ उठाकर यदि कोई हिन्दुओंको धर्मपरिवर्तित करता है, तो उस का तीव्र विरोध करना चाहिए। आनेवाला समय हिन्दुओंका होगा, एेसा वक्तव्य हिन्दू महासभा के गोवा अध्यक्ष श्री. शिवप्रसाद जोशी ने शिवस्मृती खेडेकर सभागृह, हरवळे, साखळी, गोवा में हिन्दू धर्मजागृति सभा में किया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की श्रीमती ज्योति ढवळीकर, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सत्यविजय नाईक उपस्थित थे। उन्होंने भी इस समय अपने विचार व्यक्त किए।

श्री. जोशी ने आगे कहा कि शिवोली को बिलिवर्स को जानेवाले अनेक लोगोंको मैंने रोका। कुछ लोगोंको हिन्दू धर्म में लाया। जो डॉम्निक बलात्कारी है, जिन का मद्य का अड्डा था, आज ऐसे लोगोंके पास हिन्दू जाते हैं, यह दुर्भाग्य पूर्ण है। हमारे भगवान एवं संतोंने कभी आय की प्रतिशतता नहीं मांगी। डॉम्निक के पास जानेवाले उस को १० प्रतिशत आय देते हैं। हमें स्वराज्य मिला, सूराज्य नहीं मिला। जिस हिन्दू धर्म ने चार्वाक तथा प्रकृति/निसर्ग की प्रत्येक वस्तु को देवत्व प्रदान किया, उस धर्म को समाप्त करने का प्रयास अब तक अनेक लोगोंने किया। वर्तमान समय में अबतक अनेक लोगोंने प्रयास किया। वर्तमान समय में अफजलखान से महंमद अफजल तक एवं सोनिया से लेकर ओवैसी ने भी ऐसा प्रयत्न किया। ‘पुलिस को अलग हटाएं, १५ मिनिटों में हिन्दुओंको समाप्त करेंगे’, ऐसा कहनेवाले औवेसी को मस्जिद में ‘हर हर महादेव’ होगा !’’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *