Menu Close

लव जिहाद : शादी का झांसा देकर ६ माह तक दुष्कर्म

फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

वासनांध जिहादी !

vasanandha-jihaadउज्जैन –  शादी का झांसा देकर नागदा की युवती से उज्जैन का मिल्कीपुरा निवासी युवक ६ माह से दुष्कर्म कर रहा था। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उसे निचली जाति का कहकर शादी से इंकार कर दिया। महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अजाक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नागदा निवासी २४  वर्षीय युवती को उज्जैन के मिल्कीपुरा निवासी तौफिक उर्फ राजा खान पिता शहजाद खान ने अपने झांसे में ले लिया। शादी करने का बहाना बनाकर उसने युवती को नानाखेड़ा स्थित लोहारपट्टी में किराए के मकान में रखा।

यहां उसके साथ ६ माह तक लगातार दुष्कर्म किया। युवती ने जब तौफिक को शादी करने के लिए कहा तो वह उससे मुकर गया। युवती को निचली जाति का बताकर उससे शादी से इंकार कर दिया। आशंका है कि मामला लव जेहाद का हो सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।

स्त्रोत : नई  दुनिया 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *