Menu Close

‘पीडीलाईट’ आस्थापनद्वारा विवादित विज्ञापन बंद कर भारतीय सैन्य से क्षमायाचना नहीं की, तो शिवसेना आंदोलन करेगी ! – विशालसिंह राजपूत

फाल्गुन शुक्लपक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

‘पीडीलाईट’ आस्थापनद्वारा विज्ञापन के माध्यम से भारतीय सेना का अवमान करने का प्रकरण

निवासी उपजनपदाधिकारी श्री. संजय शिंदे को (दार्इं ओर) निवेदन देते हुए शिवसैनिक

सांगली (महाराष्ट्र) : १५ फरवरी को ‘विश्‍वचषक (विश्वकप) २०१५’ के भारत-पाकिस्तान में हुए क्रिकेट के खेल की कालावधि में ‘पीडीलाईट’ आस्थापन ने उन का उत्पाद ‘फेवीक्विक’ का विक्रय करने हेतु अत्यंत अयोग्य विज्ञापन दर्शाया है। इस विज्ञापन में ‘वाघा बॉर्डर’ पर नियमित रूप से होनेवाले ‘रिट्रीट’ में (‘ध्वज उतारने के कार्यक्रम में) भारतीय सैनिक को पाकिस्तानी सैनिक के फटे हुए जूते को ‘फेवीक्विक’ की सहायता से चिपकाते हुए दर्शाया गया है।

यह विज्ञापन अर्थात भारतीय सैनिकोंका घोर अवमान है, इसलिए इस निवेदन द्वारा शिवसेना मिरज उपतालुकाप्रमुख श्री. विशालसिंह राजपूत ने चेतावनी दी कि यदि ‘पीडीलाईट’ आस्थापन द्वारा यह विज्ञापन त्वरित पीछे लेकर सैनिकोंसे क्षमायाचना नहीं की गई, तो शिवसेना द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा। २० फरवरी को निवासी उप जनपदाधिकारी श्री. संजय शिंदे को यह निवेदन दिया गया। (विज्ञापन के माध्यम से सैनिकोंका अवमान करनेवाले ‘पीडीलाईट’ आस्थापन को चेतावनी देनेवाले शिवसेना मिरज उपतालुकाप्रमुख श्री. विशालसिंह राजपूत का अभिनंदन ! हिन्दुओंपर तथा देश के किसी भी आक्रमणोंके विषय में सर्वप्रथम शिवसेना ही आवाज उठाती है। इसलिए हिन्दुओंको बार-बार शिवसेना का आधार प्रतीत होता है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

इस अवसर पर शिवसैनिक सर्वश्री संजय काटे, चंद्रकांत मैगुरे, अण्णासाहेब जाधव, सोमनाथ पवार, दीपक पाटिल, रोहित वालवेकर तथा अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे।


यह भी पढे‘पिडिलाईट आस्थापन’ के विज्ञापनमें भारतीय सेना का अपमान !


स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *