Menu Close

तेलंगाना के विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर को आतंकवादी संगठन द्वारा जीवित मारने की धमकियां !

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

  • हिन्दुनिष्ठोंको धमकियां देने एवं उनपर आक्रमण करने समान घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है।

कट्टर हिन्दुनिष्ठ, तेलंगाना के विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर

भाग्यनगर (तेलंगाना) : पिछले अनेक दिनोंसे कट्टर हिन्दुनिष्ठ गोशामहाल मतदातासंघ से विधानसभा से चुनकर आए भाजपा के विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर तथा उन के पूरे परिवार को जीवित मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में १८ फरवरी की रात्रि उन्हें दूरध्वनि पर जीवित मारने की धमकी दी गई थी। विधायक श्री. ठाकुर ने इन सभी घटनाओंका ब्यौरा १९ फरवरी को मंगलाहाट पुलिस थाना के अधिकारी को दिया है तथा इस विषय में पूरी जांच करने की मांग की है।

विधायक ठाकुर ने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थिति में मुसलमान बहुसंख्यक भाग्यनगर में हिन्दुओंका संगठन खडा किया है। हिन्दुओंके मंदिरोंकी सुरक्षा कर रामनवमी समान त्यौहार पर मुसलमान बहुसंख्यक क्षेत्र से शोभा यात्रा आयोजित करने से धर्मांध मुसलमानोंने ही धमकियां दी ऐसा संदेह होता है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *