Menu Close

‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ पर प्रतिबंध लगाया जाए ! – हिन्दुनिष्ठ

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

छायाचित्र में बार्इं ओर से कु. प्रियांका स्वामी, श्री. प्रमोद मुतालिक, श्री. गुरुप्रसाद एवं श्री. परशुराम नडवीनमणी

चित्रदुर्ग (कर्नाटक) : ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ विवादजनक एवं देशद्रोही संगठन है। अतः श्रीराम सेना के अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने एक पत्रकार परिषद में इस संगठन पर सरकार द्वारा त्वरित प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। २० फरवरी को श्रीराम सेना द्वारा शिवमोग्गा में हुआ दंगा एवं प्रा. भगवान द्वारा भगवद्गीता के  विरोध में दिए आपत्तिजनक वक्तव्य के विरुद्ध पत्रकार परिषद आयोजित की गई। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गुरुप्रसाद, श्रीराम सेना के श्री. परशुराम नडवीनमणी एवं सनातन संस्था की कु. प्रियांका स्वामी उपस्थित थीं।


पढे – शिमोगा (कर्नाटक) में जिहादीयोंद्वारा फैली हिंसा, आरएसएसएस कार्यकर्ता की हत्या


‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ विवादग्रस्त संगठन होते हुए भी केवल मुसलमानोंके मतोंके लिए ही सरकार ने इस संगठन को मोर्चा निकालने की अनुमति दी। शिवमोग्गा में मचे दंगे में एक हिन्दू की हत्या की गई। इसलिए श्री. मुतालिक ने इस समय दंगे में प्राण गंवाने वाले हिन्दू परिवार को हानिपूर्ति के रूप में २५ लाख रुपए दिए।

यदि प्रा. भगवान को बंदी नहीं बनाया गया, तो विशाल मोर्चा निकाला जाएगा – श्री. प्रमोद मुतालिक, अध्यक्ष श्रीराम सेना

भगवद्गीता के विषय में आपत्तिजनक वक्तव्य देनेवाले प्रा. भगवान के विरुद्ध परिवाद करने पर भी उन्हें अभीतक बंदी नहीं बनाया गया है। अतः मुतालिक ने कहा कि यदि उन्हें बंदी नहीं बनाया गया, तो हम उन के विरोध में विशाल मोर्चा निकालेंगे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *