Menu Close

उत्तरप्रदेश : हिंदू लड़की के साथ भागने वाले मुस्लिम लड़के के परिवार पर हमले के बाद तनाव

फाल्गुन शुक्लपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

love-jihad-hnबिजनौर – उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मुसलमान परिवार पर हमले के बाद आसपास के इलाके में तनाव फैल गया है। आरोप है कि इसी परिवार का एक लड़का ३१ जनवरी को एक हिंदू लड़की को भगाकर ले गया था। पुलिस ने गुरुवार को इस लड़की को जम्मू-कश्मीर में खोज निकाला, हालांकि लड़का अब तक फरार है।

मुसलमान परिवार पर हमले की घटना धामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। लड़के का परिवार और उसके रिश्तेदार और हमले होने की आशंका से गांव छोड़कर चले गए हैं। क्षेत्र में पुलिसबल की तैनाती बढ़ा दी गई है। बिजनौर के एसपी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव से भागने के बाद लड़का और लड़की जम्मू-कश्मीर चले गए थे। पुलिस ने लड़की को खोज लिया है और लड़के की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे प्रोटेक्शन होम भेज दिया है। लड़के पर अपहरण और डरा-धमकाकर शादी करने की धाराएं लगाई हैं

पुलिस के अनुसार लड़की ग्रेजुएशन कर रही थी जबकि लड़का मोबाइल शॉप चलाता था । ३१ जनवरी को लड़की होस्टल से घर जाते वक्त लापता हो गई थी और उसके पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि ये लड़की एक मुस्लिम लड़के के साथ देखी गई थी। जब लड़का भी अपने घर से गायब मिला तो लड़की के पिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। लेकिन इस बीच पिछले बुधवार को तीन कारों में आए हथियारबंद लोगों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार से मारपीट भी की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने इस मामले में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *