Menu Close

सनातन संस्थाद्वारा किया जा रहा हिन्दू धर्म का कार्य अप्रतिम है ! – स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज

फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

देहली का ‘विश्व ग्रंथ मेला २०१५’

बाई ओर से पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज को प्रदर्शनी के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए

नई देहली : यहां के प्रगति मैदान में ‘विश्व ग्रंथ मेला २०१५’ आयोजित किया गया है। १४ फरवरी से २२ फरवरी की इस कालावधि में आयोजित इस मेले में सनातन भारतीय संस्कृति संस्था, इस न्यास के द्वारा सनातन निर्मित अध्यात्म एवं राष्ट्र-धर्म विषयोंपर आधारित ग्रंथोंकी प्रदर्शनी आयोजित की गई है। १५ फरवरी के दिन सनातन की प्रदर्शनी में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज की वंदनीय उपस्थिति रही। हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने महाराज को प्रदर्शनी के संदर्भ में अधिक जानकारी दी। उस समय महाराज ने बताया कि ‘‘हिन्दू धर्म का कार्य करनेवाला इस संगठन का कार्य अप्रतिम है।’’ इस प्रदर्शनी में लोंगों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।

सनातन का ग्रंथ प्रदर्शन देखने हेतु आये हुए ग्रंथप्रेमी

सनातन भारतीय संस्कृति संस्था, इस न्यास द्वारा आयोजित इस ग्रंथ प्रदर्शनी का अनावरण पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे के हाथों हुआ। उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के देहली के प्रवक्ता श्री. विनय पानवलकर तथा सनातन संस्था की देहली तथा राजस्थान की प्रसार कार्यकर्ती श्रीमती केतकी येळेगांवकर भी उपस्थित थीं। राष्ट्र एवं धर्म, अध्यात्म, आयुर्वेद, बालकोंपर संस्कार किस प्रकार करें, साधना, आचार धर्म तथा भाषा इत्यादि विषयोंपर आधारित ग्रंथोंकी प्रदर्शनी आयोजित की गई है, साथ ही प्रबोधन पर फलक भी प्रकाशित किए गए हैं। उपरोक्त विषयोंकी रचना शास्त्रीय एवं सहज सुलभ भाषा में होने के कारण इस मेला में आनेवाले लक्षावधि ग्रंथप्रेमी इस प्रदर्शनी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *