फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६


अकोला – यहां के भाजपा के विधायक श्री. गोवर्धन शर्मा तथा श्री. रणधीर सावरकर को हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निवेदन प्रस्तुत किया गया । इस निवेदन द्वारा महाराष्ट्र में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही ‘लव जिहाद’ की ज्वलंत समस्या के विरुद्ध सदा के लिए उपाययोजना करना, राज्य में पूरीतरह गोवंशहत्याबंदी का अधिनियम त्वरित लागू करना तथा सर्व पशुवधगृह बंद करना, इत्यादि मांगें की गर्इं ।
विधायक श्री. शर्मा ने बताया कि समिति के कार्य से मैं अच्छी तरह परिचित हूं तथा मैं भी जनपदों में इसी प्रकार के कार्य कर रहा हूं । अभी तक दस युवतियों को मैंने ‘लव जिहाद’ के चंगुल से मुक्त किया है, साथ ही मुझ पर इस संदर्भ के अपराध भी प्रविष्ट हुए हैं । यह कार्य करने हेतु समाज के युवकों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है । समिति की ओर से विधायक श्री. सावरकर को यह निवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात उन्होंने समिति के कार्य की जानकारी ली । ‘लव जिहाद’ एवं गोरक्षा के कार्य में समिति के साथ हूं तथा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता प्रतीत हुई, तो उसके लिए मैं सिद्ध हूं । राज्य में संपूर्ण गोवंशहत्याबंदी का अधिनियम त्वरित लागू करने के लिए तथा सर्व पशुवधगृह बंद करने के लिए विधानसभा में विचार रखेंगे । उस समय समिति के शिष्टमंडल में ह.भ.प. गिरीश महाराज कुलकर्णी, गोरक्षक श्री. परमजीत सिंह घुमन, आदर्श गोसेवा प्रकल्प के श्री. प्रशांत पाटिल, ‘जानकी सीड्स’ के संचालक श्री. संजय ठाकुर तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








