Menu Close

पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी के बेंगलुरू में घुसने पर लगार्इ रोक

फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

हैदराबाद : मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएम) के प्रेजिडेंट और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को भड़काऊ भाषण देने के मामले के चलते पुलिस ने गुरूवार को बेंगलुरू में घुसने पर रोक लगा दी। जिसके बाद गांधीगीरी का सहारा लेकर ओवैसी ने विरोध किया। ओवैसी बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर नूरूल्लाह शरीफ के ऑफिस पहुंचे और उन्हें फूल भेंट किया। शरीफ ने ही ओवैसी की १९ से २५ फरवरी तक बेंगलुरू में एंट्री पर रोक लगाई थी। क्योंकि ओवैसी पर पहले ही हेट स्पीच देने के मामले कोर्ट में चल रहे हैं। इसी को लेकर पब्लिक मीटिंग की अनुमति नहीं दी गई थी।

एसीपी आलोक कुमार ने बताया कि, पुलिस ने एआईएमआईएम की स्थानीय विंग को बेंगलूरू के मुस्लिम बहुल शिवाजी नगर में रैली करने की अनुमति दे दी है लेकिन इसमें औवेसी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे पहले पुलिस ने विहिप नेता प्रवीण तोगडिया को भी विराट हिंदू समावेश कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। तोगडिया के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण देने के मामले चल रहे हैं। इसके बाद तोगडिया की वीडियो रिकॉर्डिग दिखाई गई, इस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं एआईएमआईएम ने इस कदम के विरोध में कर्नाटक हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। एआईएमआईएम के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष सैयद तबरेज ने कहाकि, औवेसी के शामिल होने पर रोक लगाने के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। शुक्रवार को इसके तहत अपील कर जाएगी।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *