फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६
टोक्यो : जापान ने पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका में ‘आतंकवाद’ से मुकाबले के लिए मंगलवार को १.५५ करोड़ अमेरिकी डॉलर मदद करने की घोषणा की। इस्लामी चरमपंथियों द्वारा अपने दो नागरिकों की हत्या के बाद जापान यह संकेत देने की कोशिश कर रहा है कि वह आतंकवाद से मुकाबले में कोई नरमी नहीं बरतेगा।
विदेश मंत्री फूमियो किशिदा ने जनवरी महीने में ब्रसेल्स की यात्रा के दौरान ७५ लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का इरादा जाहिर किया था लेकिन आज घोषित धनराशि इससे दोगुनी है।
किशिदा ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया और अफ्रीका में आतंकवाद से मुकाबले के लिए क्षमता निर्माण सहायता को समर्थन देने की जापान की कोशिशों के हिस्से के तौर पर यह धनराशि आवंटित की गई है।
स्त्रोत : झी न्यूज








