Menu Close

जालंधर (पंजाब) में लव जिहाद : नाबालिक युवती को मुस्लिम युवक बहला-फुसला कर ले गया

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

Lovejihad_girlजालंधर : अशोक विहार के पास पड़ोस में रहती एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों के बयानों पर युवक व उसके अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक की मां व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला लव जेहाद से जुड़ा है। नाबालिगा हिंदू परिवार से है जबकि युवक मुस्लिम है।

कुछ दिन पहले नाबालिगा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि क्षेत्र का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच में युवक की मां व उसके भाई की भूमिका भी सामने आई थी जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *