Menu Close

महाराष्ट्र : अभूतपूर्व वाहन फेरीद्वारा जलगांववासियोंको प्राप्त हुई धर्म के लिए संगठित होने की प्रेरणा !

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू धर्मजागृति सभा में सहस्रोंकी संख्या में उपस्थित रहें ! – सुनिल घनवट

वाहन फेरी में सम्मिलित धर्माभिमानी

जलगांव (महाराष्ट्र) : हिन्दू धर्मजागृति सभा के प्रसार हेतु यहां वाहन फेरी संपन्न हुई। इस फेरी में २०० से अधिक दोपहिएवाले वाहनं, ५ रिक्शा, ५ चारपहिएवाले वाहनं तथा ४७५ से अधिक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे। वाहन फेरी प्रातः १० वाजता व.वा. वाचनालय से प्रारंभ हुई। उस समय भारत स्वाभिमान संगठन के श्री. तथा श्रीमती हेमंत चौधरी के हाथों धर्मध्वजपूजन किया गया। श्री. निलेश तांबट ने शंखनाद किया। फेरी व.वा. वाचनालय, शास्त्री चौक, शिवाजी प्रतिमा, स्वातंत्र चौक इस मार्ग से शिवतीर्थ मैदान पर समाप्त हुई।

फेरी के मार्ग में स्थान-स्थान पर ध्वजपूजन तथा पृथक हिन्दूनिष्ठ एवं धर्माभिमानी हिन्दुओंद्वारा पुष्पवृष्टि की गई। फेरी के कारण उत्साहपूर्ण एवं चैतन्यपूर्ण वातावरण उत्पन्न हुआ था। इस फेरी में पृथक हिन्दूनिष्ठ संगठन, स्वराज्य निर्माण सेना, योग वेदांत समिति, भारत स्वाभिमान, ‘जय मातादी ग्रुप’, ‘जय हिन्दू ग्रुप’, हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताएं तथा सनातन संस्था के साधक सम्मिलित हुए थे।

क्षणिकाएं –

१. फेरी की परिक्रमा के समय स्थान-स्थान पर नागरिक उनके भ्रमणध्वनि द्वारा चित्रीकरण कर रहे थे।

२. कुछ स्थानोंपर नागरिकोंने फेरी का उत्साह देखकर उत्स्फूर्त रूप से ‘हिन्दू राष्ट्र का विजय हो’, ऐसी घोषणाएं दी।

३. भव्य वाहन फेरी देखने हेतु लोगोंने स्थान-स्थान पर भीड की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *