Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा मध्यप्रदेश के धर्मप्रसार के कार्य का जनवरी २०१५ का पुनर्विलोकन

फाल्गुन शुक्लपक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा मध्यप्रदेश में किये गये धर्मप्रसार के कार्य : जनवरी २०१५

१. इंदौर में प्रांतीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन

‘इंदौर में १० एवं ११.१.२०१५ को प्रांतीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन किया गया था। इस में इंदौर, रीवा एवं जबलपुर यहां के कुल मिला कर १६५ हिन्दुनिष्ठ सम्मिलित हुए थे। इस अधिवेशन से पूर्व दो दिन पत्रकार परिषद आयोजित की गई, जिस में लगभग २१ पत्रकारोंने भाग लिया।

१ अ. प्रांतीय हिन्दू अधिवेशन को मिली प्रसिद्धि : पत्रकार परिषद एवं अधिवेशन के समाचारोंको १४ समाचारोंद्वारा प्रसिद्धि दी गई एवं दो समाचार प्रणालोंने समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे का साक्षात्कार
लिया।

२. ‘सोशल नेटवर्किंग साईट’ पर देवी-देवताओंकी विडंबना के विरोध में समिति द्वारा निवेदन

‘सोशल नेटवर्किंग साईट’ पर एक धर्मांध द्वारा हिन्दुओेंके आराध्य देवता हनुमान पर पांव रखने का विडंबनात्मक चित्र होने की घटना इंदौर के धर्माभिमानियोंके ध्यान में आयी। इस घटना के विरोध में दि. २७.१.२०१५ को इंदौर के ‘साइबर क्राईम शाखा’ में निवेदन दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियोंने अगले ५ दिनों में कार्यवाही करने का आश्‍वासन दिया। समिति के प्रतिनिधि के साथ ५ हिन्दुनिष्ठ उपस्थित थे।

३. भोजशाला के विषय में हिन्दुओं में जागृति करने के उद्देश्य से हिन्दू महासभाद्वारा निकाली गई शोभायात्रा में समिति के कार्यकर्ताओंका सहभाग

भोजशाला के विषय में हिन्दुओं में जागृति करने के उद्देश्य से हिन्दू महासभाद्वारा दि. २४.१.२०१५ को वसंत पंचमी के निमित्त इंदौर से भोजशाला, धार तक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंने भी भाग लिया।

– श्री. योगेश वनमारे, समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति, मध्यप्रदेश

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *