Menu Close

बसपा नेता के बेटे ने ३ साल किया रेप, पीड़िता से बेटा

मार्गशीर्ष कृष्ण १२ , कलियुग वर्ष ५११५
दिल्ली : दिल्‍ली के मंगोलपुरी से बसपा प्रत्याशी के बेटे पर ३५ साल की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नेता का बेटा उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी से उसके पास एक साल का बेटा भी है।

महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक २२ नवंबर को महिला ने थाने में शिकायत की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बसपा नेता छत्रधारी का बेटा शिवभुवन (४०) पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि २००१ में वह शिवभुवन की फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उससे उसकी पहचान हुई। २०१० में शिवभुवन ने उसको मिलने के लिए बुलाया।

धोखे से आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया।

आरोपी ने उसे अलग घर लेकर दिया। बार-बार कहने के बाद भी उसने उससे शादी नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवभुवन से उसे एक साल का बेटा भी है। पुलिस बच्चे और शिवभुवन का डीएनए टेस्‍ट कराएगी।

स्त्रोत : अमर उजाला 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *