Menu Close

सऊदी अरब के मौलवी का ये दावा सुनकर आएगी जमकर हंसी!

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

हम बचपन से सुनते आए हैं कि हमारे सोलर सिस्टम में सूर्य अपनी जगह पर ही रहता है और अन्य ग्रह उसके चारो ओर चक्कर लगाते हैं, मगर सऊदी के एक मौलवी का दावा है कि धरती सूर्य के नहीं बल्कि सूर्य धरती के चारो ओर चक्कर लगाता है। मौलवी का यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो चुका है।

इन मौलवी साहब का नाम शेख बंदर अल खैबरी है और विद्यार्थियों के एक सवाल का जवाब देते हुए इन्होंने बताया कि धरती अपनी जगह पर ही रहती है और वो हिल नहीं सकती। उन्होंने पानी से भरे सील्ड कप के जरिए अपनी बात समझाते हुए कहा कि अगर वास्तव में धरती घूमती तो प्लेन से एक दूसरी जगह पर पहुंचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता।

वहीं अपने अलग दावे में शेख ने बताया कि इंसान कभी भी चांद पर गया ही नहीं, उन्होंने नासा के भ्रमणशील यान वाले वीडियो को हॉलीवुड की उपज बता डाला। वहीं लोग मौलवी के इस दावे का मजाक भी उड़ा रहे हैं और तीखी आलोचनाएं भी कर रहे हैं। एक का कहना है कि क्या संयोग है कि यह नया खुलासा गैलिलियो के जन्मदिन पर हुआ है। 

वहीं किसी ने लिखा कि अगला खुलासा यह होगा कि सूर्य है ही नहीं यह एक मनगढ़ंत कहानी है, आप वास्तव में एक मैट्रिक्स में रह रहे हैं। अगले व्यक्ति ने लिखा कि मुझे कभी भी हवाई जहाज का टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है मैं बस तबतक ऊपर नींचे कुलांचे भरूंगा जब तक कि मैं अपने गंतव्य तक न पहुंच जाऊं।

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा हम जल्द ही पानी के फार्मूले H2O को खारिज कर देंगे और इसका कोई नया फार्मूला इजाद करेंगे।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *