Menu Close

जलगांव में २२ फरवरी २०१५ को होनेवाली हिन्दू धर्मजागृति सभा का प्रसार गति में !

फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दू धर्मजागृति सभा का प्रसार

छोटी छोटी सभा में धर्माभिमानियोंकी उपस्थिती

जलगांव (महाराष्ट्र) : यहां हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा २२ फरवरी को होनेवाली हिन्दू धर्मजागृति सभा के प्रसार को गति मिली है एवं अलग-अलग माध्यमोंसे प्रसार चालू है।

 १. बडे गांवों में छोटी सभाओंका आयोजन किया जाता है। नाचनखेडा, उमाला एवं मेनगांव में संपन्न छोटी सभाओंमें लगभग ३०० से अधिक हिन्दू उपस्थित थे। आगे के सप्ताह में ऐसी ५ सभाओंका आयोजन किया गया है।

2-hindunchya baithakaबैठक में उपस्थित धर्माभिमानी

२. हिन्दुनिष्ठोंद्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल मिलाकर प्रतिदिन १० बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन में ४० से अधिक हिन्दू उपस्थित  होते हैं। अबतक ७५ से अधिक बैठकें हुई हैं तथा कार्यकर्ता ५ सहस्र से अधिक सक्रिय हिन्दुओंतक पहुंच गए हैं। आगामी ८ दिनों में और ५० बैठकोंका नियोजन किया गया है।

३. घर-घर प्रसार के माध्यम से ३० सहस्र से अधिक हिन्दुओंतक विषय पहुंच गया है। आगामी ८ दिनों में १ लाख हिन्दुओंतक पहुंचाने का नियोजन है। भित्तीपत्रक तथा मेगाफोन द्वारा किए जानेवाले प्रसार के कारण धार्मिक वातावरण उत्पन्न हो गया है।

kopara sabha 2कोपरासभा में उपस्थित जनसमुदाय

४. सामाजिक जालस्थल के माध्यम से प्रसार चल रहा है। ‘वॉटस् एप’ के माध्यम से प्रतिदिन २ सहस्र से अधिक हिन्दुओंतक विषय पहुंच रहा है। ‘फेसबुक’ के माध्यम से भी प्रतिदिन प्रसार चल रहा है। कुछ धर्माभिमानी हिन्दुओंने चित्र के रूप में उनका ‘प्रोफाईल’ धर्मजागृति सभा का छायाचित्र रखा है।

samuhik prasarगांव-गांव में सामुहिक प्रसार

५. नगर में भागवत सप्ताह, कीर्तन, जन्मदिन तथा आरती जैसे उत्सवों के माध्यम से सभा का आमंत्रण दिया जा रहा है। व्यक्तिगत टयूशन वर्ग तथा महाविद्यालयों में युवकोंको एकत्रित कर बैठकोंका आयोजन किया जाता है।

६. स्वराज्य निर्माण सेना द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती के अवसर पर विविध स्थानोंपर सभा का आमंत्रण दिया जा रहा है।

७. बैठकें, संगठन मेले तथा ग्रंथ प्रदर्शनी के समाचार भी समय – समय पर समाचारपत्रोंके माध्यम से प्रसिद्ध किए जाते हैं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *