Menu Close

बस्तर : नक्सली को छुड़ाने के लिए गांव वालों ने थाने को घेरा

फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हत्या के आरोपी को रिहा करने की मांग को लेकर आदिवासियों ने पुलिस थाने का घेराव किया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के तोंगपल थाना का सोमवार को लगभग एक हजार ग्रामीणों ने घेराव कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तोंगपल क्षेत्र में कुछ समय पहले एक गोपनीय सैनिक की हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को १० ग्रामीणों को पूछताछ के लिए तोंगपल थाना लाया गया था। शनिवार को नौ ग्रामीणों को छोड़ दिया गया लेकिन २००० रुपये के इनामी नक्सली हडमा मुचाकी देवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तोंगपल थाना के प्रभारी केशव नारायण आदित्य ने बताया कि तोंगपल से लगभग सात किलोमीटर दूर जैमेर और आस पास के लगभग आठ गांव के ग्रामीणों ने सोमवार दो बजे से तोंगपल थाने का घेराव कर दिया तथा आरोपी नक्सली को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

आदित्य ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने तथा अब वह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ३० को जाम कर रास्ते में ही बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है तथा थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्त्रोत : आज  तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *