Menu Close

स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का अनुसरण करें छात्र : स्‍मृति ईरानी

फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्दशी/अमावास्या, कलियुग वर्ष ५११६

शिक्षा मंत्री स्‍मृति ईरानी

जीवन को बेहतर और चरित्र के सशक्‍त निर्माण के लिए छात्रोंको विवेकानंद की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। हाल ही में एक समारोह में हिस्‍सा लेने आईं शिक्षा मंत्री स्‍मृति ईरानी ने यह बात स्‍कूली छात्रोंको संबोधित करते हुए कही।

स्‍मृति ने कहा कि विवेकानंद के बताए रास्‍ते पर चलकर हम देश की मदद करने के साथ अपने चरित्र का निर्माण भी कर सकते हैं।

समारोह में मौजूद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने भी लड़कियोंकी शिक्षा पर जोर देते हुए छात्रोंको चरित्र निर्माण करने के लिए विवेकानंद की शिक्षा पर बल दिया।

साथ ही स्‍मृति ने देश में महिलाओंके प्रति बढ़ते अपराधोंपर चिंता व्‍यक्‍त की।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *